मुख्यमंत्री डॉ. यादव की “जन आभार यात्रा” में उमड़ा जन सैलाब

मुख्यमंत्री ने इन्दौर को 7वीं बार स्वच्छ शहर का सम्मान मिलने पर जनता का आभार माना

(भोपाल)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में इंदौर में जनसैलाव उमड़ा। बड़ा गणपति से प्रारंभ हुई आभार यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अभिनंदन स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार होकर जन समुदाय का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने माँ अहिल्या की पावन नगरी, हमारे इंदौर शहर के लिए लगातार 7वीं बार देश को स्वच्छतम शहर का सम्मान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिये इंदौर के नागरिकों का हार्दिक आभार माना।

आभार यात्रा राजबाड़ा में देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। बड़ा गणपति से लेकर राजबाड़ा तक विभिन्न नागरिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत के लिए मंच लगाए गए थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें