ग्रामों में निकाली जा रही प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा

(विदिशा) अयोध्या में श्री राम मंदिर स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व 11 जनवरी से जिले के विकासखण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा का आयोजन जन अभियान परिषद् के माध्यम से किया जा रहा है। जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम वासियों के साथ जन अभियान परिषद द्वारा गठित प्रस्फुटन एवं नवांकुर समितियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विकासखण्ड विदिशा अंतर्गत ग्राम कागपुर एवं ग्राम छापखेड़ा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर ग्राम के हनुमान एवं शिव मंदिरों से कलश पूजन उपरांत ग्राम में प्रभात फेरी आरम्भ की और मार्ग में आये लोगों के घरों से गुजरते हुए दरवाजों पर स्वस्तिक बनाया तथा भगवान राम के नव-निर्मित भव्य मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में सहभागी बनने हेतु पीले चावल वितरित कर 22ध्01ध्2024 के पश्चात हेतु सभी राम भक्तों को आमंत्रित करते हुए ग्राम भृमण किया। और इस प्रकार सभी ने झंडों के साथ भजन कीर्तन करते हुए पूरे ग्राम में फेरी निकाली।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें