कलेक्टर श्री दुबे ने कार्यालय में झाडू लगाकर किया विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ

जिले में सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों ने की सफाई

(रायसेन)  अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के तारतम्य में मप्र शासन के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा 16 जनवरी से 22 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले में सभी शासकीय कार्यालयों में चलाए जाने वाले विशेष सफाई अभियान का कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में साफ-सफाई कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने कलेक्टर कक्ष, सभाकक्ष सहित कार्यालय परिसर में झाडू लगाकर और साफ-सफाई की। कलेक्टर श्री दुबे के साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अपने कक्षों और कलेक्ट्रेट भवन में साफ-सफाई की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें