कलेक्टर ने अतिवृष्टि के दौरान क्षतिग्रस्त पुल-पुलियाओं की मरम्मत किए जाने के दिए निर्देश

( रायसेन )

खतरनाक पुल-पुलियाओं, रपटों पर सावधानी बरतने के दिए निर्देश

 अतिवर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त पुल-पुलियाओं की मरम्मत किए जाने, खतरनाक पुल-पुलियाओं, रपटों पर सावधानी के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं। वर्षा ऋतु के दृष्टिगत अतिवर्षा होने की स्थिति में जिले की अधिकांश नदियों, नाले, पुल एवं रपटों पर जल का प्रवाह तीव्रता से हो जाने के कारण वाहन दुर्घटनाएं, जनहानि एवं पशु हानि की प्रबल संभावना बनी रहती है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कलेक्टर श्री भार्गव ने सभी एसडीएम को उनके अनुभाग क्षेत्र के अंतर्गत जनसामान्य की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं को रोकने की दृष्टि से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर प्रमुख मार्गो पर स्थित नदियों के ऐसे पुल एवं रपटे को चिन्हित कर सुरक्षा संकेत पटल लगवाए जाना सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिए हैं, जहां वर्षा के कारण बाढ़ आने की संभावना रहती है। इसी प्रकार वर्षा के दौरान ऐसे नाले, नदियों, पुल एवं रपटे जिनमें वर्षा के कारण बाढ़ आ जाती है, उन्हें चिन्हित कर ग्राम कोटवारों को उन स्थानों पर निगाह रखने एवं सूचना देने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराया जाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें