मैहर जिले के गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
मैहर विकासखंड की समापन यात्रा में शामिल हुये विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी
(सतना )सतना 17 जनवरी 2024/भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के गांवों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का प्रचार कर रही है। मैहर जिले में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अनुक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शासन की योजनाओं से आमजनों को जागरुक किया। मैहर विकासखंड की विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने शामिल होकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। विधायक श्री चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत पलौंहा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। आमजन को योजना का लाभ लेने इधर-उधर कहीं भटकना नहीं पड़े, इसके लिये संकल्प यात्रा शासन की विभिन्न योजनाये एक साथ-एक स्थान पर लोंगो को उपलब्ध हो रही है। आमजन शासन की योजनाओ को समझे और उसका लाभ लेने के लिये आवेदन करें। इस अवसर पर कमलेश सुहाने, सुजीत शिवहरे, विश्वनाथ तिवारी, सीईओ प्रतिपाल बागरी उपस्थित रहे। इसी प्रकार अमरपाटन विकासखंड ग्राम बर्रेहबड़ा और सुआ में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित हुई। संकल्प यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, सभापति महिला बाल विकास तारा पटेल, जनपद अध्यक्ष माया पांडेय और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आमजनों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये गये।
