जिले के गांवों में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा
जनकल्याणकारी योजनाओं से शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने का अभियान जारी
विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन पहुंचने पर ग्राम वासियों द्वारा उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। मोदी की गारंटी प्रचार वाहन से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों के आवेदन पत्र भरवाए गए। इनमें मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना के हितग्राही शामिल हैं।
शिविर के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप आयोजित कर ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग ने स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में योजनाओं के लाभ प्रदान करने के अलावा जनहितैषी योजनाओं व विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं व शिकायतों का निराकरण भी किया गया। नागरिकों ने प्रचार वाहन के साथ सेल्फी स्टैण्ड में सेल्फी और फोटो भी खिंचवाई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा सहभागिता की जा रही है। इस अवसर पर हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक एवं जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार द्वारा विकासखंड सीधी में, विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह द्वारा विकासखंड सिहावल में तथा विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम द्वारा विकासखंड मझौली में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार कलेक्टर साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों द्वारा संकल्प यात्रा में सहभागिता की गई।
