गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में राज्य स्तरीय 4 एफबीएनसी टीओटी संपन्न
(भोपाल) गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित स्टेट न्यूबॉर्न एण्ड पीडियाट्रिक रिर्सोस सेण्टर में राज्य स्तरीय 4 एफबीएनसी टीओटी का आयोजन 15 से 18 जनवरी 2024 में किया गया ।
उक्त प्रशिक्षण पीजीआईएमईआर चण्डीगढ़ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिव साजन सैनी, डॉ. जोगिन्दर कुमार एवं गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं प्रदेश के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण में प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों एवं जिला चिकित्सालयों से आये लगभग 35 वरिष्ठ फैकल्टी मेम्बर व शिशु रोग विशेषज्ञों की नवजात गहन चिकित्सा देखभाल पर कौशलवृद्धि कर उन्हें मास्टर ट्रेनर बनाया गया। आगामी चरण में इन मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में संस्था आधारित नवजात शिशु गहन देखभाल (एफबीएनसी) का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा जिससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण नवजात शिशु देखभाल की जा सकेगी।
