श्री रामजी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तृतीय दिवस में श्री मुरलीधर मंदिर कैमोर में हुई राम भजनो की प्रस्तुति

(कैमोर)  आगामी पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ ग्रह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

श्री राम जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत कैमोर जिला कटनी में तृतीय दिवस में “राम आएंगे आयेंगे राम आएंगे” भजन व अन्य भजनों की प्रस्तुति श्री मुरलीधर मंदिर वार्ड क्रमांक 9 कैमोर में रखी गई।

इस कार्यक्रम में राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर भजनों का लुप्त उठाया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम भक्त पंडित ओमप्रकाश मिश्रा , विष्णु चतुर्वेदी , राजेंद्र दुबे, दीपक शुक्ला, मुकेश तिवारी , रवि कुरारिया , आशीष मिश्रा , ओ पी मिश्रा , राधे श्याम पाण्डे , संजय गुप्ता, वायु नंदन सिंह, चंद्रकांत त्रिपाठी, रवि साहू, राजेन्द्र गुप्ता, राम राय, सत्यवान तिवारी एवं मातृ शक्ति में विशेष रूप से संतोष कोरारिया , आशा विश्वकर्मा, सुधा मिश्रा, दीपा चतुर्वेदी, कल्पना तिवारी, पूजा गुप्ता, सुनीता झरिया, रमा मिश्रा, इंद्राणी शुक्ला, पुष्पा मिश्रा, नेहा शुक्ला, नीलम शर्मा , विमला मिश्रा , संध्या मिश्रा , किटी मिश्रा , निशा द्विवेदी , सुशीला पटेल , मनीषा गौतम, रानी बडगैया , रचना शुक्ला, रजनी गुप्ता, वंदना सेन, सुलक्षणा गुप्ता, देववती गुप्ता, शालिनी पांडेय, सुनीता दाहिया आदि मातृ शक्ति की उपस्थिति रही

सभी ने बड़ी खुशी खुशी राम जी को याद करते हुए भजनों का श्रवन एवं गायन करते हुए आनंद उठाया। इसी तरह कैमोर के और भी मन्दिरों में गीत भजन आरती का सफल आयोजन किया गया।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
 RPKP INDIA NEWS
          कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें