भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य-प्रस्तुति का आयोजन

(धार)  जनभागीदारी समिति महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वाधान में शुक्रवार को कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में राम उत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीमती नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा ने भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनभागीदारी समिति श्री दीपक बिड़कर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कालीचरण सोनवानिया, श्री विश्वास पांडे, प्राचार्य श्री बघेल अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बालिकाओं द्वारा राम रक्षा पाठ की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद रंग उत्सव संस्था उज्जैन द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य-प्रस्तुति दी गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें