मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में ‘’पीएम विश्वकर्मा योजना’’ तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

युवाओं को स्‍वरोजगार से जोड़ने के संचालित की जा रही है पीएम विश्‍वकर्मा योजना– सांसद श्री सोलंकी

(देवास)

एमएसएमई इन्दौर द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना तहत विश्वकर्मा जनों में योजना के प्रति जागरूकता पैदा करने और योजना का लाभ देने के लिए जिला स्तरीय सेमीनार/सह-जागरूकता कार्यक्रम सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में मल्हार स्मृति देवास में आयोजित हुआ। इस दौरान देवास विकास प्राधिकरण अध्‍यक्ष श्री राजेश यादव, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री पंकज वर्मा, श्री नाथु सिंह सेंधव सहित अन्‍य जन प्रतिनिधि अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, महाप्रबंधक उद्योग श्री मंगल रेकवार, एलडीएम श्री एहसान अहमद, श्री राणा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि केन्‍द्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा स्‍वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। केन्‍द्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना भी उन्‍हीं योजनाओं में से एक है। पीएम विश्वकर्मा योजना छोटे-छोटे कार्य करने वाले व्‍यक्तियों के उत्‍थान के लिए बनाई गई। योजना के माध्‍यम इन्‍हें प्रशिक्षण दिया जायेगा और तीन लाख तक का लोन भी सरकार द्वारा दिलाया जायेगा। कार्य करने हेतु 15 हजार रूपये टूल किट के लिए दिये जायेगे। कार्यक्रम में देवास विकास प्राधिकरण अध्‍यक्ष श्री राजेश यादव और श्री राजीव खण्‍डेलवाल ने भी उद्बोधन दिया।

सांसद श्री सोलंकी ने कहा कि 22 तारीख को अयोध्‍या में राम लला प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर सभी अपने घर में धूमधाम से दीपावली मनाये। हम बहुत ही सौभाग्य शाली है कि इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने जा रहे हैं। इस पावन दिन को अपने जीवन का सबसे अमूल्य पल बनाने के लिए मेरा अपने सभी जिले एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि वे अपने गांव-नगर के मंदिरों की साफ-सफाई करें। अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों को सुसज्जति करें। घरों में दीपक जलाए, रोशनी करें, रंगोलियां बनाई जाए, भजन-कीर्तन कर सुंदर कांड का पाठ तथा महाआरती करें। घरों में पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया जाए। हम सभी मिलकर एक महा दीपोत्सव मनाएं।

जिला स्तरीय सेमीनार/सह-जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी एमएसएमई डीएफओ इन्दौर श्रीमती अनुज्ञा खण्डू और सहायक निदेशक एमएसएमई श्री एस.के. रावत ने जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंचों को योजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया। विश्वकर्मा जनों तथा स्कीम के क्रियान्वयन में जुड़े अधिकारियों एवं एजेंसियों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में बताया गया कि पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 तरह की योजनाओं को शामिल किया गया है। जिसमें युवाओं को हुनर सिखाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिदिन 500 रूपये दिये जायेंगे।

योजना में बढ़ई, नाव बनाने वाले, सुनार, राज मिस्‍त्री, कुम्‍हार, अस्‍त्रकार, लोहार, हथोडा और टूल किट निर्माता, मूर्तिकार (पत्‍थर तरासने और तोडने वाला), चर्मकार, जूता कारीगर/फूटवियर कारीगर, टोकरी, चटाई, झाडू, गुडिया बुनकर, खिलाना निर्माता, नाई, माला निर्माता, धोबी, दर्जी, मछली पकडने का जाल निर्माता सहित अन्‍य ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

              

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें