उप मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट तथा फोरलेन की सर्विस लेन निर्माण की समीक्षा की
एयरपोर्ट से जुड़े निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा कराएं – उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर लेन सड़क की अगडाल में छूटी हुई सर्विस लेन का निर्माण दो दिवस में पूरा कराएं। इसका गणतंत्र दिवस में लोकार्पण किया जाएगा। एयरपोर्ट निर्माण तथा फोरलेन निर्माण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दें। कलेक्टर सभी मुआवजा प्रकरणों का निराकरण कराएं। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि एयरपोर्ट से रिंगरोड- 2 तक सड़क मार्ग के लिए भू अर्जन की कार्यवाही लगभग पूरी हो गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने पचमठा रोड के निर्माण के संबंध में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग केपी द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह तथा एयरपोर्ट निर्माण से जुड़े अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
