उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को आरोग्य दूत-शिक्षक चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

(सागर)  उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यकम के अंतर्गत राहतगढ़ एंव शाहगढ़ ब्लाक के शिक्षकों को आरोग्य दूत-शिक्षक बनाने के लिए 4 दिवसीय प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग एंव शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास के माध्यम से आयेजित किया गया है। जिसमें मास्टर ट्रेनरो द्वारा शिक्षकों को किशोरों एंव किशोरियों के 10 जीवन कौशल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागीयों को प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी एंव डॉ० धाकड़ डी.एच.ओ. के द्वारा प्रदान कर समापन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग में अभय श्रीवास्तव ए.डी.डी.पी.सी. जिला शिक्षा विभाग मास्टर ट्रेनर के रुप में रविन्द्र कुमार जैन, कृष्ण पाल अहिरवार, नेहा पटेल एंव जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र से राकेश कुमार नेमा स्पेशल एजूकेटर उपस्थित रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें