रॉयल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने बनाई “राम” नाम की मानव श्रृंखला

(चुरहट)  अयोध्या में राम मंदिर का शुभारंभ 22 जनवरी को होने जा रहा है। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशवासियों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्कूल के छात्र छात्राओं ने “राम” नाम की मानव श्रृंखला बनाई

राम मंदिर का समारोह 16 जनवरी 2024 को शुरू हुआ था और 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ समाप्त होगा। भारत भर में सरकारी और निजी संस्थाओं द्वारा कई समारोह किया जा रहे हैं। इस शुभ अवसर पर रॉयल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल चंदैनिया चुरहट में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गत दिवस एलकेजी यूकेजी प्रथम कक्षा के छात्र छात्रों ने “राम” की थीम पर मानव श्रृंखला तैयार की है छोटे छोटे छात्रों द्वारा आध्यात्मिकता का महान प्रयास दिखाया गया है।
इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो हर किसी का दिल जीत रहा है। विद्यालय के संचालक राजेश गुप्ता जी के द्वारा जानकारी दी गई कि श्री “राम” की कथाओं से सच्चे पुरुषार्थ के बारे में पता चलता है, साथ ही हमें परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भी प्रेरणा मिलती है। रामचरितमानस से हमें एक आदर्श जीवन जीने का सूत्र प्राप्त होते हैं। सभी बच्चों ने भगवा ध्वज लेकर राम नाम की परिक्रमा लगाई और जय श्री राम के नारों से वातावरण को गुंजमान कर दिया।

बच्चों ने राम नाम के एक गोला बनाकर उसकी परिक्रमा की, आकृति बनाई और संदेश दिया कि श्री राम आदर्श पुरुष हैं और भारतीय संस्कृति के केंद्र हैं। इस मानव श्रृंखला की ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग किया गया और विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय के संचालक राजेश गुप्ता, प्राचार्य राकेश तिवारी, एम.डी.विष्णु पांडे, उप प्राचार्य राजेंद्र पटेल, एक्टिविटी इंचार्ज दीपक सिंह, के साथ नीलम तिवारी, एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा “राम” मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें