स्कूल शिक्षा विभाग के ई-बुलेटिन अब पढ़ाई नहीं रुकेगी का प्रमुख सचिव ने किया विमोचन –

( टीकमगढ़ )

स्कूल शिक्षा विभाग के ई-बुलेटिन ष्अब पढ़ाई नहीं रुकेगीश्श् का विमोचन गुरुवार को मंत्रालय में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि इस ई-बुलेटिन के माध्यम से अब विभागीय कार्य वैश्विक पटल पर प्रदर्शित होंगे एवं इन कार्यों के संपादन में जुटे हुए मैदानी सहयोगियों का उत्साहवदर््धन होगा।
आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र श्री लोकेश जाटव ने बताया कि इस ई-बुलेटिन को कोरोना संकटकाल में शैक्षिक गतिविधि विशेषांक के रूप में तैयार किया गया है। विभाग द्वारा माह अप्रैल एवं मई में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं की समाचार स्वरूप जानकारियों के साथ उनसे संबंधित वीडियो, फोटो एवं अन्य जानकारियों के डिजिटल लिंक भी संबंधित खबर के साथ होंगे। जिनके माध्यम से समाचार से संबंधित विस्तृत विवरण देखा एवं पढ़ा जा सकता है। ई-बुलेटिन को मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यम से इंटरनेट गूगल सर्च पर <http://bit-ly/2U2pL5u> क्लिक कर देखा-पढ़ा जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें