जेल निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता का आयोजन संपन्न

(रीवा)  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुबोध कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रजा के नेतृत्व में केन्द्रीय जेल रीवा का निरीक्षण किया गया साथ ही विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव श्री अहमद रजा के द्वारा बंदियों को प्लीवारगेनिंग प्रक्रिया नशा उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा, लीगड एड के असिस्टेट श्रीमती आरती तिवारी एवं श्री अनीश पाण्डेय, जेल अधीक्षक श्री सतीश उपाध्याय, उपाधीक्षक श्री संजीव गेदले, श्री एसके कुशवाहा एवं जेल के स्टाफ तथा बंदीगण उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें