भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भारत और मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवारा पर आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए

(भोपाल)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीर गेट (सोमवारा) स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वंशज हैं। भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का अंत कर उसके अहंकार को समाप्त कर दिया था। उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित रामभक्तों को हाथ जोड़ कर अभिवादन किया और श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भारत और मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56 भोगय प्रसाद का निरीक्षण एवं फुलझड़ी जलाकर जश्न मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भजन कीर्तन भी सुने।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की लाखों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। हम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कर भारत का झंडा दुनिया में बुलंद करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह शुभ कार्य होने जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद श्री वीडी शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, जनप्रतिनिधि, रामभक्त और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार सौम्या शर्मा और लता मुंशी ने भजनों एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्रतिकृति भेंट की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें