विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
कटनी – कलेक्टर कटनी शशिभूषण सिंह, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, डीएफओ राजेश राय, कमिश्नर नगर निगम कटनी आरपी सिंह ने आज 5 जून 2020 को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवम रिज़र्व पुलिस लाइन में वृक्षा रोपण किया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ल, डीएसपी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ0 अवनीश सिसौदिया, रक्षित निरीक्षक लवली सोनी, यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी माधवनगर, कोतवाली, रंगनाथ नगर, एनकेजे, सूबेदार रविन्द्र सिंह, मोनिका खड़से, संजीव रावत, सोनम उइके, सूबेदार, प्रोबेशनर एसडीओ कुलदीप त्रिपाठी, रेंजर कमल प्रताप सिंह एवम् बड़ी संख्या में पुलिस तथा वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

