विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जिला न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अचल कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार 5 जून को जिला न्यायालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
उक्त अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अचल कुमार पालीवाल, प्रधान न्यायाधीश आर0पी0 सोनी, एडीजे सुशील कुमार, एडीजे अनिल कुमार, सचिव जिविसेप्रा कटनी संजय कस्तवार, एडीजे अभिषेक सिंह, सीजेएम इंदुकांत तिवारी, अग्नेंद्र द्विवेदी, अजय कुमार यदु, जिला रजिस्टार राघवेन्द्र पटेल, मजिस्टेट्र आदि मान0 न्यायाधीश महोदय द्वारा जिला न्यायालय के परिसर में सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी संजय कस्तवार ने बताया कि जिला न्यायालय परिसर में जिला न्यायाधीश महोदय के मार्गदर्शन में कई प्रकार के पौधे जैसे फलदार, औषधिनुमा, इमारती पौधे लगवाये गए है, जिसमें जिला न्यायालय परिसर कटनी म.प्र. के सर्वाधिक हरे-भरे परिसर के रूप में विकसित हो रहा है।
उक्त अवसर पर मान0 न्यायाधीश अग्नीन्ध्र कुमार द्विवेदी, अजय कुमार यदु, प्रशिक्षु न्यायाधीश, वृजेश कुमार पाठक प्रशासनिक अधिकारी, राकेश तिवारी जिला नाजिर, सुनील समाधिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी से पैनल अधिवक्ता मीना सिंह बघेल, प्रदीप तिवारी मनीष चौदहा, पीएलव्ही अंकिता सिंह एवं लिपिक कृष्ण मित्र तिवारी, ललिता सिंह, हदयराज मेहरा एवं सचिन साहू आदि उपस्थित रहे।

