श्री राम रामेश्वर मन्दिर पोस्ट ऑफिस कैमोर में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

सैंकड़ों की संख्या में राम भक्त एवं मातृ शक्ति ने उपस्थित होकर अर्जित किए पुण्य लाभ

(कैमोर)  22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ ग्रह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की गई।

श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर कैमोर के श्री राम रामेश्वर मन्दिर पोस्ट ऑफिस कैमोर मंदिर में साज सज्जा में भगवा ध्वज, लाइटिंग के साथ भजन कीर्तन,श्री राम धुन, हनुमान चालीसा,आरती, परसाद वितरण , भंडारा दीप प्रज्वलन आतिशबाजी इत्यादि कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसमे की सैंकड़ों की संख्या में राम भक्त एवं मातृ शक्ति ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किए और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

मुख्यताः धर्मेन्द्र मिश्रा, विवेक पांडे, विनोद मिश्रा, अमरदीप पांडे, रामनरेश तिवारी, रितिक अरजरिया, अलोक खम्परिया, रवि परौहा, पंडा जी (गेस्ट हाउस वाले), विकास पांडे, रंजीत पटले, अशोक पंडित, केशव प्रसाद दुबे, संतोष मिश्रा, आदर्श मिश्रा , के डी मिश्रा, आनंद पांडे, रामानुज गर्ग, अनिल गौतम एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विष्णु चतुर्वेदी की उपस्थिति रही।

आयोजन समस्त आर्टिसन कॉलोनी वासी एंव महिला शक्ति रामायण मंडल आर्टिसन कॉलोनी कैमोर के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
            कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें