कैमोर के सभी मंदिरों में भव्य रूप से मनाया गया श्री रामजी की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

(कैमोर)   पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भ ग्रह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की गई।

श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर कैमोर के सभी मंदिरों भी भव्य रूप से उत्सव मनाया गया। श्री हनुमान मन्दिर अमरैयापार, श्री सन्यासी बाबा मन्दिर आजाद चौक, श्री मुरलीधर मंदिर, श्री राम रामेश्वर मंदिर पोस्ट ऑफिस , श्री काली जी मन्दिर , श्री दुर्गा मन्दिर, श्री राम जानकी मन्दिर एवरेस्ट नगर, लालनगर हनुमान मंदिर एवम कैमोर के सभी मंदिरों में साज सज्जा में भगवा ध्वज, लाइटिंग के साथ भजन कीर्तन,श्री राम धुन, हनुमान चालीसा, सुंदरकाण्ड, पूजा , हवन, आरती भंडारा एल ई डी टी वी से लाइव प्रसारण, दीप प्रज्वलन आतिशबाजी इत्यादि कार्यक्रम संपन्न हुए।

कैमोर में श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की झांकी एवं कलश यात्रा का अदभुत नजारा देखने को मिला जिसमे कि हजारों की संख्या में राम भक्त उपस्थित रहें।

कलश यात्रा तिलक चौक कैमोर से श्री राम जानकी एवरेस्ट नगर , खालवारा बाजार पेट्रोल पंप काली मंदिर, श्री राम रामेश्वर मंदिर पोस्ट ऑफिस होते हुए श्री मुरलीधर मन्दिर कैमोर में समापन हुआ जिसमें सभी राम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर पुण्य लाभ अर्जित किए।

इस कार्यक्रम में सभी राम भक्त , महिला मंडल विभिन्न संगठनों से भी हजारों की संख्या में राम भक्त एवं मातृ शक्ति ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किए और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
            कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें