कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

(जबलपुर)  कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गंभीरता से समीक्षा की गई।

बैठक में सर्वप्रथम गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन की समीक्षा की गई। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में एएनसी पंजीयन की जानकारी ली गई। कलेक्टर श्री सिंह ने 55 प्रतिशत से कम एएनसी पंजीयन वाले स्वास्थ्य केन्द्रों को एससीएन जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सीवियर एनिमिक गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन तथा उनमें पीएच के प्रबंधन की जानकारी ली तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों से भी गर्भवती महिलाओं की जानकारी लेकर उनके उचित प्रबंधन की भी समीक्षा की।

बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा, ब्लड बैंक तथा संचारी रोगों से संबंधित जानकारी भी ली गई। कलेक्टर श्री सिंह ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत सहित स्‍वास्‍थ्‍य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें