उत्कृष्ट कार्यो हेतु सोशल मीडिया हेण्डलर पुरस्कृत
(विदिशा) जनसम्पर्क विभाग के सोशल मीडिया हेण्डलर श्री हरेकृष्णा सेन को मंत्री श्री सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग सहित अन्य अतिथियो ने शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया।
पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे सोशल मीडिया हेण्डलर श्री सेन के द्वारा विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य महत्वपूर्ण अभियानो, शासकीय आयोजनों के साथ-साथ बैठको में लिए गए जन हितैषी निर्णय संबंधी जानकारियों को अविलम्ब शासकीय ट्विटर, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम एकाउंटो पर अविलम्ब दर्ज कर आमजनों तक खासकर सोशल मीडिया प्लेटफार्मो से संबंद्धों तक पहुंचाने के उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे है। ज्ञातव्य हो कि विदिशा जिला जनसम्पर्क कार्यालय के सोशल मीडिया हेण्डलर द्वारा किए गए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर दर्ज की गई जानकारियां संख्यात्मक रूप से संभाग में प्रथम व प्रदेश में 17वां स्थान हाासिल किया है। जिले के मीडियाकर्मियों के द्वारा उत्कृष्ट कार्यो हेतु सोशल मीडिया हेण्डलर श्री सेन के पुरस्कृत होने पर बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
