लॉक डाउन में दिवंगत हुए मजदूरों को दी गई श्रद्धांजलि,कांग्रेस नेताओं ने कहा बिना तैयारी देशवासियों पर थोपा गया लॉक डाउन

( कटनी )

कोरोना महामारी से बचने किये गये लॉक डाउन के दौरान दिवंगत हुए गरीब मजदूरों की आत्म शांति के लिए उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित जनों ने कैंडल जलाकर दिवंगत मजदूरों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व भारत माता की मूर्ति पर उपस्थित सभी जनों ने माल्यार्पण किया। उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि इस महामारी में भाजपा सरकार के बिना समझदारी के किए हुए बंद ने सबसे ज्यादा गरीब मजदूरों का जीवन बहुत ही कठिन बना दिया है। उनके पास जीवन जीने के न कोई साधन बचे हैं और न सरकार उनके प्रति कोई संवेदना दिखा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मिथलेश जैन ने कहा कि देशवासी बारिश आने से पूर्व की तैयारियां पहले ही कर लेते हैं लेकिन केंद्र सरकार ने बिना सोचे समझे, बिना किसी तैयारी के लॉक डाउन लागू कर दिया और मजदूर ने सड़कों पर भूख से तड़पकर दम तोड़ दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह ने कहा कि हम उन सभी मजदूरों को याद करने के लिए एकत्रित हुए हैं जिनकी जान केंद्र सरकार के अनियोजित बंदी के कारण हुई है। यदि भाजपा सरकार हमारे नेता राहुल गांधी जी की बात मान लेती तो स्थिति आज इतनी भयावह नहीं होती। उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने कहा कि गरीब मजदूरों एवं उनके बच्चों का पैदल हजारों किलोमीटर की यात्रा इस गर्मी में भूख प्यास के साथ करनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को भी पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। आजादी के बाद देश में पलायन की सबसे बड़ी घटना है और इसका दोष कोरोना महामारी से ज्यादा भाजपा सरकार द्वारा बिना नियोजन के किया गया लॉक डाउन है।

—-पूरे प्रदेश में एक समय दी गई श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि बुधवार की शाम 5 बजे मध्य प्रदेश के हर जिले में एक समय पर दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गई। कटनी में भी मजदूरों को श्रद्धांजलि देते हुए जरूरतमंद परिवारों को मदद पहुंचाने का संकल्प कांग्रेसजनों ने लिया।
—-इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मिथलेश जैन, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष गुमान सिंह, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, राजा जगवानी, जालिम यादव, मीनाक्षी बल्लवी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष गिरीश गर्ग, अरविंद गुप्ता, मीना सिंह बघेल, नागेश शर्मा,सचिन जैन सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और कांग्रेसजनों उपस्थित थे।

रिपोर्ट : राजेश कुमार तिवारी, कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें