म0प्र0 पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति एवं यूटीआरसी की बैठक आयोजित

(टीकमगढ़)  प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में म0प्र0 पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति एवं यूटीआरसी की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में म0प्र0 अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत 4 प्रकरणों में प्रतिकर राशि 2,00,000 रूपये (दो लाख मात्र) के आदेश पारित किया गया साथ ही यूटीआरसी की बैठक आयोजित की गई एवं मॉनीटरिंग सेल की मीटिंग में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये।
बैठक में कलेक्टर टीकमगढ़ श्री अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी, पुलिस अधीक्षक निवाड़ी श्री अंकित जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्री विनोद कुमार पाटीदार, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती सपना पोर्ते सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें