भारत पर्व के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग ने लगाई मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी
जनमानस ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर ली योजनाओं की जानकारी
(अनुपपुर) गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांध्यकालीन लोक तंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के प्रांगण में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्रीमती दीपशिखा भगत ने फीता काटकर किया तथा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, नागरिकों तथा पत्रकारों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विकास पर आधारित प्रदर्शनी में कृषि विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, महिला बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास, पुलिस, नगरीय विकास, स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं से संबंधित छायाचित्र प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई तथा जनमानस को शासकीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
