खरगापुर गणतंत्र दिवस समारोह रहा ऐतिहासिक और यादगार
(खरगापुर) गौरतलव है नगर में सभी शासकीय एवं अर्ध शासकीय स्कूल का 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का सामूहिक प्रोग्राम सीएम राइस विद्यालय ग्राउंड खरगापुर में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।

खरगापुर कांग्रेस विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। वाचन के बाद उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि आप लोगों ने मुझे 2013 में विधायक बनाया था इसके बाद 2023 में दुबारा विधायक बनाया है इसके लिए मैं बहुत-बहुत आपकी आभारी हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि खरगापुर भय ,भ्रष्टाचार मुक्त रहेगा अगर मुझसे कभी कोई गलती हुई हो और किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए हाथ जोड़कर उससे क्षमा चाहती हूं। अगर आपको मुझसे कोई शिकायत है तो आप हमें बताएं हम आपकी पूरी बात सुनेंगे।

अपने उद्बोधन के बाद उन्होंने दीप जलाकर मां सरस्वती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम किए गए जिसमें सबसे ज्यादा मां सरस्वती हाई सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा राम घर आयेंगे प्रोग्राम किया गया। मजे की बात तो यह है की खरगापुर विधायक चंदा सिंह गौर पूरे कार्यक्रम के समय बैठी रही एवं छात्र छात्राओ को उपहार देकर प्रोतसाहन करती रही। इसी बीच में मंच से उतरकर छात्र छात्रों के बीच में पहुंच गई और छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी खिंचवाती रही। उन्होंने सभी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया जिसकी लोगो ने सराहना की और मंच पर आकर दुबारा बैठ गई।

नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष कुमारी दीप्ति कोरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं बच्चों के मिष्ठान के लिए नगर परिषद द्वारा मिष्ठान वितरण की व्यवस्था का ऐलान किया गया।
श्रमजीवी नगर पत्रकार संघ खरगापुर के द्वारा खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर का साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। गायत्री परिवार खरगापुर की तरफ से गायत्री मंदिर के पुजारी श्री कालका प्रसाद सैन द्वारा गायत्री पुस्तक देकर विधायक जी का सम्मान किया गया। सी एम राइज स्कूल के प्रिंसिपल धनराज राजपूत के द्वारा कार्यक्रम की बेहतरीन व्यवस्था की गई।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
खरगापुर
