कंटेन्टमेंट जोन में प्रशासन से लगवाये सीसीटीवी कैमरे –
( श्योपुर )
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा श्योपुर शहर के बनाये गये कंटेन्टमेंट जोन मे जिला प्रशासन के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये है। यह कैमरा चूडी मार्केट, सरावगी मेाहल्ला, मैन बाजार सहित अन्य जगह लगाये जा चुके है। लगाये गये कैमरो के माध्यम से कंटेन्टमेंट जोन में आने-जाने वाले लोगो पर निगरानी रखी जावेगी। जिला प्रशासन द्वारा श्योपुर शहर में बढ रहे कोरोना पॉजिटिव केसो के मद्देनजर एतिहास के तौर पर यह व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस सीसीटीवी कैमरो की सुविधा से पुलिस प्रशासन कन्ट्रोलरूम से घरो की ओर आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी की जावेगी।
