लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष-सदस्यों के चयन के लिये समिति गठित –

( इन्दौर )

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन के लिये समिति का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री एवं भारसाधक मंत्री, सामान्य प्रशासन श्री शिवराज सिंह चौहान समिति के अध्यक्ष होंगे। आदिम-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह समिति की सदस्य होंगी। उक्त समिति का मंत्रालयीन कार्य अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें