सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश पहेली को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किया गया सम्मानित

(विजयराघवगढ़)  आजादी के अमृत महोत्सव गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पशु चिकित्सालय विजयराघवगढ़ में कार्यरत सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी राकेश बहेलिया जो विगत वर्षो से समूचे क्षेत्र में शासन के निर्देशों का पालन करते हुए गाँव गांव पहुचकर पशुपालको के पशुओं की चिकित्सा कर उत्कृष्ट कार्य किया है, को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा नगर निगम ऑडिटोरियम में आयोजित भारत पर्व समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी एवं स्टॉप सहित विजयराघवगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, डॉ.जे पी लखेर, हंसराज सिंह, हरिशंकर अवस्थी एवम नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें