राज्यपाल श्री पटेल से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद ने की शिष्टाचार भेंट

(भोपाल)  राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल श्री पटेल ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के राजभवन आगमन पर परिचय प्राप्त किया और सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल श्री पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट कर स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्यों का समूह चित्र भी लिया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें