नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत पड़रिया में शिविर आयोजित

(जबलपुर)  कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष दीपक सक्सेना के निर्देशन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला पड़रिया पनागर में चंचलबाई पटेल महिला महाविद्यालय जबलपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में क्षेत्रीय नागरिक एवं पंचायत पदाधिकारियों ने भी भाग लिया ।मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता परामर्श तेज सिंह ठाकुर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा नशामुक्त समाज बनाने के लिये प्रेरित किया ।कार्यक्रम में पड़रिया सरपंच श्रीमती रजनी रजक, उप सरपंच नितेश साहू, चंचला बाई महाविद्यालय से श्रीमती माधुरी डेगबेकर, डॉ सुनीता खरे, डॉ आशा त्रिवेदी तथा स्कूल के अध्यापक उपस्थित रहे

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें