ऑनलाइन प्लेटफार्म स्टार्टअप पाठशाला के सुपर संडे सेकेण्ड में सागर स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया छात्रों और युवा स्टार्टअप के साथ लाइव इंटरेक्शन –

( सागर )

सागर स्मार्ट सिटी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत स्टार्टअप पाठशाला में शामिल हुए।  न्यू स्टार्टअप कंपनीयों को बढ़ावा देने और स्टार्टअप के उद्देश्यो से विद्यार्थीयों को अवगत कराने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म स्टार्टअप पाठशाला के नाम से पाठ्यक्रम प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। जिसके अंर्तगत सुपर संडे सेकेण्ड में मध्यप्रदेश की सभी स्मार्ट सिटी के सीईओ द्वारा सभी छात्रों और युवा स्टार्टअप के प्रश्नों के उत्तर दिये गए एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

सागर स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत ने भी पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि नए स्टार्टअप आइडिया जनरेट करने के लिए थिंक ग्लोवल एट लोकल के सिद्धांत पर कार्य करें क्योंकि सभी स्थानों पर अलग अलग रिसोर्स, वातावरण आदि होते हैं, तो पहले यह जाने कि हमारी आवश्यक्ता क्या हैं और उसके अनुसार ही स्टार्टअप आइडिया जनरेट करें।
इसके साथ ही कहा कि हम अक्सर देखते हैं कि जिस उत्साह से स्टार्टअप शुरू किये जाते है उस उत्साह से उन पर कार्य नही किया जाता है और वे जल्द ही बंद हो जाते हैं। किसी भी प्रयास का परिणाम तत्काल नहीं प्राप्त किया जा सक्ता उसके लिए धैर्य के साथ निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

विचारणीय है कि जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जबलपुर इनक्यूबेशन सेंटर को नवीन रूप से डिजाइन और संचालित किया जा रहा है। इसका लक्ष्य प्रत्येक उद्यमी (और इच्छुक उद्यमी) को अपने आस-पास के लोगों, स्थानों और घटनाओं से जुड़ने में मदद करना है। जबलपुर इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से न्यू स्टार्टअप कंपनीयों को बढ़ावा देने और स्टार्टअप के उद्देश्यो से विद्यार्थीयों को अवगत कराने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म स्टार्टअप पाठशाला के नाम से पाठ्यक्रम प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। यह 30 दिन का पाठ्यक्रम प्रोग्राम 27 मई 2020 से प्रारंभ किया गया है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से इसमें रजिस्टर्ड लगभग 10,000 स्टार्टअप्स एवं विद्यार्थियों को फेसबुक और यूट्यूब पर विशेष स्पीकर्स और मेंटर्स का लाइव मार्गदर्शन प्राप्त होगा।  हिन्दी एवं अंग्रजी दोनो भाषाओं में यह पाठ्यक्रम सभी छात्रों और युवा स्टार्टअप के लिए खुला  हैं। इसका क्विज और मूल्यांकन हर रोज आयोजित किया जाएगा एवं सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसके लिए  https://www.youtube.com/c/StartupPathshala लिंक पर क्लिक करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें