सभी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं अनिवार्य- सीएमएचओ डॉ. बघेल
एएनसी पीएनसी एनसीडी एवं सिकल सेल प्रदायगी के लिए क्लिनिकल एवं काउंसिलिंग स्किल्स पर क्षमता वर्द्धि हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदाय किया गया
(झाबुआ) विकास खण्ड थांदला अंतगर्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हेतु विश फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से एएनसी पीएनसी एनसीडी एवं सिकल सेल प्रदायगी के लिए क्लिनिकल एवं काउंसिलिंग स्किल्स पर क्षमता वर्द्धि हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चोपड़ा के द्वारा सिकल सेल के बारे में, नोडल अधिकरी एनसीडी डॉ. योगेश अजनार ने विस्तृत रूप से एनसीडी के बारे में एव सुश्री रश्मि गणावा, सिस्टर ट्यूटर, सुश्री चम्पा चौहान एमएच समन्वयक के द्वारा एएनसी पीएनसी पर विस्तृत से डेमो के माध्य्म से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल के द्वारा सभी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं सभी प्रकार की उपलब्ध हो इसको सुनिश्चित करना होगा। विश फाउंडेशन के द्वारा काउंसिलिंग हेतु जॉब चार्ट तैयार किया गया है जिसके माध्यम से आशा कार्यकर्ता एएनएम सीएचओ के द्वारा क्षेत्र में काउंसिलिंग करके जागरूकता बढाई जाएगी। साथ ही जांच हेतु किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर डीपीएम आर आर खन्ना, सीपीएससी सकलाहकर कैलास चरपोटा, एम एन्ड ई श्री प्रणय कुमार, बीएमओ डॉ. बीएस डावर, बीपीएम श्री जान खराड़ी, डॉ शालिनी कपूर, स्टेट लीड विश फाउंडेशन भोपाल, जिला समन्वयक श्री समर बहादुर सिंह विश फाउंडेशन उपस्थित थे।
