केन्द्र सरकार का बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प का बजट-राज्यमंत्री श्री लोधी

(दमोह)  संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा केन्द्र सरकार का बजट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प का बजट है। प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन तक पहुंचाने का जो लक्ष्य रखा है, यह बजट उस लक्ष्य के लिये मील का पत्थर है। बजट में गरीब, महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं सभी वर्गो पर फोकस किया गया है। मध्यप्रदेश की महत्वाकांछी केन-बेतना लिंक परियोजना के लिये बजट में संचित वित्तीय प्रबंधन किये गये है, इस योजना से बंदेलखण्ड की दशा और दिशा बदलेगी। इसके लिये प्रधानमंत्री जी और वित्तमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार ज्ञापित करता हूं।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा यह बजट राम राज्य की संकल्पना को साकार करने वाला बजट है, इसमें प्रधानमंत्री जी के सुशासन की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। एक लोक कल्याणकारी बजट को प्रस्तुत करने के लिये वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं आभार।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें