7 दिवस के भीतर वसूली जमा करायें, अन्यथा होगी एफआईआर

कटनी  कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशानुसार सहायक पंजीयक सहकारिता ने जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में रोकी गई 1.5 करोड़ की राशि की वसूली के लिये 7 दिवस का समय देते हुये राशि जमा करने की नोटिस जारी की है। समिति प्रशासकों एवं समिति प्रबंधकों को कहा गया है कि कृषि साख सहकारी समितियों में समिति के विक्रेता एवं सहायक समिति प्रबंधकों द्वारा पीडीएस एवं खाद सिलक तथा अन्य मद की 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की रोकी गई राशि की वसूली 7 दिवस के भीतर लंबित वसूली जमा करायें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जायेगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें