जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक 8 जून को
कटनी – कोरोना संकट के संबंध में गठित जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में 8 जून को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
