जिलास्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति की बैठक 10 जून को
कटनी – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिये जिले में फसल कटाई प्रयोगों के आंकड़ों और थ्रेसहोल्ड उपज के आंकड़ों की विसंगति के निवारण हेतु कलेक्टर शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय शिकायत निवारण संवैधानिक समिति की बैठक 10 जून को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
