मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट 3 और 4 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन संबोधित करेंगे
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधनी संस्थान के साथ जन-प्रतिनिधियों के लिये दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन कर रहा है।
(बालाघाट) मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट के पहले दिन 3 फरवरी को दोपहर 3 बजे समिट का शुभारंभ होगा। पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मुख्य उद्बोधन होगा। सायंकाल 6:45 से 7:45 के बीच “आकांक्षाएँ एवं संकल्प भारत सरकार की अहम पहल’’ विषय पर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग भारत सरकार के श्री आनंद शेखर और रात्रि 7:45 से 8:30 बजे तक “तनाव प्रबंधन’’ पर डॉ. विक्रांत तोमर का उद्बोधन होगा।लीडरशिप समिट के दूसरे दिन प्रात: 10 से 11:30 तक “विधायी कार्य-प्रणाली’’ विषय पर दो सत्र आयोजित होंगे।
पहला सत्र 10 से 10:45 तक “प्रशासनिक समन्वय एवं विधानसभा कार्य- प्रणाली’’ पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं दूसरे सत्र में 10:45 से 11:30 तक बजट मंत्रालयीन कार्य-प्रणाली, कार्य आवंटन नियम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना नियमावली पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल का उद्बोधन होगा। तीसरा एवं चौथा सत्र प्रात: 11:30 से दोपहर 12:45 तक “अवसरों एवं चुनौतियों’’ विषय पर होगा। तीसरे सत्र में प्रात: 11:30 से दोपहर 12 बजे तक “राज्य स्तरीय प्रशासनिक संरचनाएँ जिला एवं संचालनालय’’ पर उप सचिव श्री सुधीर कोचर और दोपहर 12 से 12:45 तक “सोशल मीडिया प्रबंधन, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ समन्वय’’ विषय पर उद्बोधन होगा। दूसरे दिन भोजन के पहले 5वें एवं आखरी सत्र में दोपहर 12:45 से 1:30 तक “सुशासन में प्रौद्योगिकी का महत्व, ई-ऑफिस, भंडार क्रय नियम तथा क्रय की प्रक्रिया, ई-टेण्डरिंग एवं जेम’’ पर श्री अनघ दत्त का संबोधन होगा।
दूसरे दिन भोजन के पश्चात दोपहर 2:30 से सायंकाल 7:30 बजे तक 5 सत्र आयोजित होंगे। इन सत्रों में क्रमश: श्वेता सिंह, डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और डॉ. महेन्द्र सिंह का उद्बोधन होगा। समापन सत्र सायंकाल 6:30 से 7:30बजे तक होगा।
