नेहरू युवा केन्द्र की अनूठी पहल- कर रहे हैं एड्स की रोकथाम के प्रति जागरूक
(इन्दौर) इन्दौर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के साथ युवा उत्थान के अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पादित किए जा रहे हैं । उपनिदेषक नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती तारा पारगी के दिशा-निर्देश पर जिले में एड्स के प्रति समुदायों को जागरूक किया जा रहा हैं । इसी कडी में नर्मदाचंल ग्रामीण विकास संस्थान ग्राम पंचायत सिमरोल एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयोजन में सुमित मालवीय एवं राहुल वाटकर के मार्गदर्शन में एकलव्य युवा मण्डल नया गांव की अगुवाई में एड्स जनजागरूकता रैली एवं नुक्कड सभा का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा निर्मित अर्जुन स्मृति मंच प्रांगण पर स्वास्थ, वन विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थितों को एड्स के प्रति जागरूक करते हुये इससे बचाव के बारे में अवगत कराया गया। बचाव में ही बचाव का नारा बुलन्द करने की युवा एवं उपस्थितों से अपील की गई। केन्द्र द्वारा ग्राम मजरा स्तर पर युवा मण्डल एवं स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है । संस्थान द्वारा कजलीगढ़ पर्यटक स्थल एवं आंगनवाडी केन्द्र पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ।
