कलेक्ट्रेट परिसर में ईव्हीएम से मतदान का प्रशिक्षण प्रदर्शन निरंतर जारी

(कटनी) आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर  इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से आम मतदाता को मतदान की प्रक्रिया को समझानें एवं मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में ईव्हीएम से मतदान का प्रशिक्षण सह प्रदर्शन निरंतर जारी है।

प्रदर्शन केन्द्र के माध्यम से कार्यालय में आने वाले नागरिकों एवं मतदाताओं को  ई.वी.एम मशीन से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है। इस दौरान मतदाताओं को बैलेट यूनिट का बटन दबाकर उसके सामने के चुनाव चिन्ह की पर्ची व्हीव्हीपेट मशीन से प्रिंट होकर मशीन के बॉक्स में गिरनें एवं चुनाव चिन्ह वाली यह पर्ची व्हीव्हीपेट मशीन के स्क्रीन पर 07 सेकण्ड तक नजर आने की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान नागरिक व्हीव्हीपेट की पर्ची देखकर सुनिश्चित कर रहे है कि उन्होंने जिस चुनाव चिन्ह की बटन दबाई थी वही पर्ची व्हीव्हीपेट मशीन में प्रिंट हुई है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आने वाले आमजन प्रदर्शन केन्द्र के माध्यम से ई.वी.एम मशीन से मतदान की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर संतुष्ट हो रहे है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें