मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से कलेक्टर ने आर्थिक सहायता की दी स्वीकृत
(धार) कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद अंतर्गत धार तहसील के ग्राम सिलोडिया काछीबड़ौदा के महेश पिता मांगू सिंह भाटी को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार रतलाम रोड लेबर चौकी की श्रीमती ईश्वर कांता पति हरि सिंह सोलंकी को बीमारी के उपचार के लिए 30 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
