संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
(छिन्दवाडा) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आज मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ । प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा उपस्थित सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। मास्टर ट्रेनर डॉ.पी.एन.सनेसर और श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा उपस्थित सभी सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे, एसडीएम श्री सुधीर कुमार जैन और सभी सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
