कस्तूरबा गांधी छात्रावास विजयराघवगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ कार्यक्रम

(विजयराघवगढ़)  नगर परिषद क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में विगत की वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव के अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। स्वागत की श्रृंखला में छात्रावास प्रभारी श्रीमती रचना मिश्रा सहित समस्त स्टाफ द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़कर हिस्सा लिया गया जिसमें शिक्षाप्रद नृत्य नाटक प्रहसन के प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों पालकों छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी छात्रावास की वार्डन श्रीमती रचना मिश्रा द्वारा वर्ष भर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

उद्बोधन की श्रृंखला में उपस्थित अतिथयो श्रीमती वसुधा मिश्रा, श्रीमति सरस्वती मिश्रा, श्रीमती राजेश्वरी दुबे, अरविंद बड़गैया, जयवंत सिंह चौहान द्वारा आशीर्वचनों से अनुग्रहित किया गया।

इस अवसर पर जागेश्वर प्रसाद मिश्रा, हरिओम बर्मन, दौलत सिंह, हंसराज सिंह ठाकुर, दुर्गा बर्मन, मोहन सिंह चौहान, विपिन उरमालिया, जीवन लाल विश्वकर्मा, वंदना त्रिपाठी, श्रीमती ज्योति अग्निहोत्री, शारदा सिंह सहित रेमेडियल शिक्षकों पालकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें