कटनी पत्रकार महासंघ का हुआ गठन
( कटनी )
कटनी में कई पत्रकार संगठनों को जोड़कर एक नया संगठन बनाया गया है जिसका नाम दिया गया है कटनी पत्रकार महासंघ। अब कटनी में पत्रकारों के पांच संगठन जिला पत्रकार संघ ,श्रमजीवी पत्रकार संघ ,श्रमजीवी पत्रकार परिषद, प्रेस क्लब और पत्रकार कल्याण परिषद एक छत के नीचे आ गए हैं । महा संगठन में 15 सदस्यों का मनोनयन किया गया है जिसमें सत्यदेव चतुर्वेदी, संजय जैन ,गोपाल सिंघानिया, शैलेश पाठक ,अमर ताम्रकार, वंदना तिवारी ,गिरीश श्रीवास्तव ,डॉ सुरेंद्र राजपूत ,विवेक शुक्ला, प्रेम सिंह ,जितेंद्र खरोटे, जितेंद्र द्विवेदी, अनिल राज तिवारी , संजीव वर्मा ,कृपानंद तिवारी शामिल है। अब यह सभी संगठन एक छत के नीचे 15 सदस्यीय कोर कमेटी के निर्देशों पर काम करेंगे।
महासंघ के संयोजक बने संजय जैन और सह संयोजक सत्यदेव चतुर्वेदी के मुताबिक तमाम संगठनों के अध्यक्षों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठकर यह अंतिम फैसला किया गया है कि तमाम संगठन महासंघ के निर्देश पर ही काम करेंगे हालांकि वह अपने आंतरिक कार्यों के लिए स्वतंत्र रहेंगे लेकिन सार्वजनिक कार्यों में महासंघ की अनुमति लेना आवश्यक होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में अब सारे संगठन एक साथ मिलकर पत्रकारों के हित में बहुत सारे अच्छे काम करने जा रहे हैं।
इस मौके पर कोर कमेटी की सदस्य वंदना तिवारी ने भी इसे एक बेहतर पहल बताया है ।उनके मुताबिक इस बात की दरकार बहुत पहले से थी ।लेकिन देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर अब महासंघ पत्रकारों को एक छत के नीचे लाने में कामयाब हो गया है।
रिपोर्ट: राजेश कुमार तिवारी, कटनी

