आओ पर्यावरण बचाएं- जीवन को खुशहाल बनाएं
( विजयराघवगढ़ )
नेहरु युवा केन्द्र कटनी के तत्वाधान एवं जिला युवा समन्वयक कुमारी कीर्तिका कुहर के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक मोनू चौधरी के द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) विजयराघवगढ़ में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोनू चौधरी ने बताया कि विश्व में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग एवं विश्व में तेजी से घट रहे पेड़ो के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे जीवन में पेड़ों का बहुत बड़ा महत्व है क्योंकि पेड़ो से संतुलित व समय पर वर्षा होती है। पेड़ शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, जिससे मनुष्य को ऊर्जा प्राप्त होती है ।वृक्ष मृदा अपरदन से बचाते है,कार्बन डाइऑक्साइड को कम करते हैं, प्रदूषण को कम करते हैं आदि बातें भी बताई गई। इस कार्यक्रम में जय गौरी युवा मंड़ल के सदस्य प्रकाश सूर्यवंशी, शिवम सूर्यवंशी, धर्मेंद्र सूर्यवंशी सहित क्षेत्रीय पत्रकारों की उपस्थिति रही ।
रिपोर्ट: पं जागेश्वर प्रसाद मिश्रा के साथ कल्पना गौतम विजयराघवगढ़

