शिविका तिवारी ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर जीता चांदी का पदक

(जबलपुर)  केन्द्रीय विद्यालय जबलपुर में कक्षा एक में अध्यनरत शिविका तिवारी ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर मेंढक दौड़ एवं नींबू दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट एवं चांदी का पदक प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य एवम शिक्षकों ने शिविका तिवारी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।उनकी इस प्रथम कामयाबी से परिवारजनों में भी अत्यंत हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि शिविका तिवारी पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी राष्ट्रीय महामंत्री अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की सुपुत्री है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें