बैरागढ़ दुर्घटना के मामले में छटवा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

(हरदा) हरदा के ग्राम बैरागढ़ में मगरधा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में गत दिनों हुए विस्फोट के मामले में छठवें आरोपी अभिषेक अग्रवाल की गिरफ्तारी देवास जिले के खातेगांव से हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि 4 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके थे, 5वा आरोपी शनिवार को और छटवा आरोपी रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चौकसे ने बताया कि राजेश फायर बर्क्स जो राजू उर्फ राजेश पिता स्व. नंदलाल अग्रवाल उम्र 52 साल एवं सोमेश पिता नंदलाल अग्रवाल दोनो निवासी पुरानी सब्जी मण्डी हरदा के व्दारा संचालित की जाती है। मंगलवार को राजेश फायर बर्क्स फैक्ट्री मे विस्फोट हो गया है यह सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उपलब्ध पुलिस बल के जरिये दूरभाष से कंट्रोल रूम हरदा को सूचना दी गई। जिस पर से थाना सिविल लाईन हरदा में अपराध क्रमांक 42/2रा-304,308,34 भादवि व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम का प्रकरण का कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान अभी तक राजू उर्फ राजेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 55 साल नि. वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, सोमेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 42 साल नि. वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, मन्नी उर्फ रफीक खान, उम्र 54 साल नि. मानपुरा हरदा, आशीष पिता राधाकिशन तमखाने जाति कहार उम्र 35 साल नि. खेडीपुरा हरदा, अमन पिता राधाकिशन तमखाने उम्र 31 साल नि. खेडीपुरा हरदा की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी है।
इसके अलावा 1 अन्य आरोपी अभिषेक अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड क्र. 1 खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह अभी तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है जिनसे प्रकरण के संबंध मे बारीकी से पूछताछ की जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें