नि:स्वार्थ कर्म करते रहना, जो भी होगा अच्छा ही होगा, थोड़ा “𝙡𝙖𝙩𝙚” होगा पर 𝙡𝙖𝙩𝙚𝙨𝙩 होगा
मैहर वाली शारदे माता धाम से एक अनमोल चिंतन … रवींद्र सिंह (मंजू सर)
(मैहर) घर कितना भी भव्य हो परन्तु घर में रहने वालों की भावनायें शून्य है अर्थात उनका मन निर्मल नही है ,उनके अंदर कपट है तो उस घर की सीढियाँ गिनने का कोई अर्थ नही है। नि:स्वार्थ कर्म करते रहना, जो भी होगा अच्छा” ही होगा, थोड़ा “𝙡𝙖𝙩𝙚” होगा पर 𝙡𝙖𝙩𝙚𝙨𝙩 होगा। बुरा करने का विचार आए तो कल पर टालना, अच्छा करने का विचार आए तो, आज ही कर डालना।
भाग्य मतलब पूर्व कर्मों का फल अचानक कब मिलना है, हम नहीं जानते और अभी जो कर्म कर रहे हैं बोनस और फल अपने समय पर मिलना है। इसलिये अब भी वक़्त है संभल जाओ कोई भी कर्म करते समय मन निर्मल रखिये।
आप सभी को जय माता दी। मैहर वाली शारदे माता सदा अपना आशीर्वाद बनाये रखे।
✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
RPKP INDIA NEWS
मैहर
