अजाक्स डिक्की की लीडरशिप कार्यशाला संपन्न, हरदा जिले के प्रतिनिधि हुए शामिल
(हरदा) नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय में अजाक्स एवं डिक्की की संभाग स्तरीय बिज़नेस लीडरशिप कार्यशाला होटल आनंद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई । इस अवसर पर अजाक्स, डिक्की के पदाधिकारी, सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके असिस्टेंट प्रोफेसर भी शामिल थे। इस आयोजन में नर्मदापुरम संभाग के तीनो ही जिलों हरदा, बैतूल व नर्मदापुरम के अजाक्स जिलाध्यक्ष अपनी अपनी टीम के साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.एल. सूर्यवंशी, प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) एवम मुख्य अभियंता, पी. डब्ल्यू.डी.और अनिल सिरवैया, प्रदेश अध्यक्ष, डिक्की थे वही कार्यक्रम का संयोजन एम.सी. अहिरवार, अधीक्षण यंत्री, PHED द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों ने खड़े होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को एक मिनट का मौन धारण कर अपना सम्मान प्रकट किया। इसके बाद, कार्यक्रम का औपचारिक संचालन श्रीमती जयश्री निमजे, असिस्टेंट प्रोफेसर, नर्मदामहा विद्यालय, नर्मदापुरम द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा नेतृत्व और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों को विभिन्न सत्रों के माध्यम से व्यावसायिक कौशल, नेतृत्व क्षमता, और उद्यमशीलता की मूल बातों की गहन समझ प्रदान की गई। इसके अलावा, व्यक्तिगत विकास और टीम निर्माण पर भी जोर दिया गया, जो एक सफल उद्यमी बनने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा दी गई प्रेरणा दायक बातें और मार्गदर्शन से युवा उद्यमियों को अपने करियर में नई दिशा मिली। इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी को न केवल व्यापारिक ज्ञान मिलता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और साहस भी बढ़ता है। कार्यशाला के सफल समापन के साथ, यह स्पष्ट हो गया कि ऐसे प्रयास समाज में उद्यमशीलता की भावना को मजबूत करते हैं और युवाओं को नौकरी ढूंढने की बजाय नौकरी देने वाले बनने की प्रेरणा देते हैं। यह कार्यक्रम न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम बना, बल्कि यह एक सामाजिक बदलाव की दिशा में एक कदम भी था, जिसमें हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकता है।
उक्त कार्यक्रम में हरदा जिले से अजाक्स जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले कोषाध्यक्ष बालाराम आहके, ब्लाक अध्यक्ष टी.आर. चोरे, श्रीमती ज्योति परते, डा. ईंदल सिंह धुर्वे, सुरेंद्र उइके, सुशील चोरे उपस्थित रहे।
(मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
