मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 410 लोगों ने किया मॉकपोल ईवीएम एवं व्ही.व्ही पीएटी के संचालन की प्रकिया से हुए अवगत

(कटनी)  लोकसभा निर्वाचन -2024 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देश पर चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के शासकीय कार्यालयों के प्रशिक्षण केन्द्रों में जिले के 410 नागरिकों को ईवीएम एवं व्ही.व्ही.पीएटी की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जाकर मतदान के महत्व के संबंध में बताया जाकर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 121 नागरिकों नें ईवीएम की प्रक्रिया को समझा और मॉकपोल कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसी तरह एस.डी.एम कार्यालय विजयराघवगढ़ में 114, एस.डी.एम कार्यालय बहोरीबंद में 93 तथा एस.डी.एम कार्यालय ढीमरखेड़ा में 82 लोगों नें ईवीएम बी बारीकियों एवं मतदान की प्रक्रिया को समझते हुए मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हेतु आगामी लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता निभानें का संकल्प लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें